कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
दुकान में घुसकर जान से मारने की धमकी और लूटपाट किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के बैहरी पंचायत स्थित बैरवन्ना के वार्ड नंबर 15 में अपने घर के दरवाजे पर दुकान कर रहे मणि चौहान ने थाने में आवेदन देकर राजीव कुमार चौहान, चंदन कुमार, विजय कुमार चौहान, पूजा रानी, रानी कुमारी, अन्नपूर्णा देवी पर आरोप लगाया कि देर शाम सभी धारदार हथियार सहित लाठी डंडे से लैस होकर दुकान पर आकर कहने लगा कि अपने दरवाजे से ट्रेक्टर नहीं ले जाने दोगे तुम्हारा इतना हिम्मत हो गया है। इसी बात पर अभी दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे । मारपीट के दौरान गले से 90 हजार का सोने का चेन और दुकान के गल्ले में रखा करीब दस हजार रूपया निकाल लिया । इस बीच शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए और मामले को शांत कराया । थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق