कोशीतक/ गम्हारिया मधेपुरा
गम्हरिया पुलिस प्रशासन ने मोहर्रम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च गम्हारिया थाना परिसर से बस स्टैंड,भागवत चौक, तरावे, फुलकाहा, जिवछपुर, बभनी सहित विभिन्न चौक चौराहा होते हुए पुन: गम्हारिया थाना परिसर में संपन्न हुआ। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों से शांति व सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने पर्व में खलल डालने वालों को चेतावनी देते हुए कहा की पर्व में किसी तरह आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व को लेकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सीओ स्नेहा सागर ने कहा कि प्रशासन ने अवाम से सहयोग व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी अफवाह या बहकावे में न आने की अपील की है। साथ ही पर्व में मोहर्रम के जुलूस में डीजे पर पुर्णत प्रतिबंध है। इसका उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर डीजे को जप्त कर लिया जाएगा। मौके पर थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार, पुलिस बल उपस्थित थे।
إرسال تعليق