नेशनल डॉक्टर्स डे पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने मधेपुरा सदर अस्पताल पहुचकर वहा उपस्थित चिकित्सक को किया सम्मानित।

 

डा. भगवान का दूसरा रूप डा. डे पर चिकित्साक को सम्मानित करती कुमारी विनीता भारती 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


राजद के प्रदेश  उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने डा. डे पर सदर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सको को सम्मानित करते हुए कही कि जिस पर हमें विश्वास होता है कि यह हमें मौत की गोद से निकालकर दोबारा हमें जिंदगी देगा। स्वास्थ्य और उपचार के प्रति डॉक्टरों की अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार व्यक्त करने का यह एक खास अवसर है। यह खास दिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के योगदान का सम्मान करता है। साथ ही उनके निस्वार्थ भाव से लोगों को ठीक करने, उन्हें आराम देने और जीवन बचाने के लिए धन्यवाद करता है। चाहे वह रेगुलर चेकअप हो या किसी की जान बचाने के लिए कि गई सर्जरी, डॉक्टर हमेशा हमारी देखभाल के लिए मौजूद रहते हैं। नेशनल डॉक्टर्स डे' हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। यह हर साल इसलिए मनाया जाता है ताकि समाज के प्रति डॉक्टरों के समर्पण और योगदान का सम्मान किया जा सके। संसार में डॉक्टर की एक ऐसा शख्स है। जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो डॉक्टर को आस भरी नजर से देखता है। जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है। मैं हर साल डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को सम्मानित करती हू।

Post a Comment

أحدث أقدم