सीएचसी मुरलीगंज में इलाजरत के गोली से घायल व्यवसाई
कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा
मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रहिका टोला में सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक बालू-गिट्टी व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसे इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया है। घायल युवक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के भतनी निवासी सिकेन्द्र यादव के 30 वर्षिय बेटे अंकेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पिछले 6 साल से अंकेश कुमार अपने परिवार के साथ मुरलीगंज नगर पंचायत के रहिका टोला में घर बनाकर रह रहे हैं। साथ ही वह घर पर ही गिट्टी-बालू की दुकान भी करते हैं। सोमवार सुबह में पूजा-पाठ कर अंकेश अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। सुबह करीब 9 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश अंकेश के दुकान पर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसे दो गोली लगी। एक गोली दाहिने सीना में और एक गोली दाहिने कनपटी की तरफ लगा है।
गोली से घायल व्यवसाई को हायर सेंटर ले जाते लोग
गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भेजा।
वही घटना के बाद निर्भीक बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने घायल युवक को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया। वही रेफरल अस्पताल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक को दो गोली लगी है। एक गोली छाती में और दूसरी गोली कनपटी में लगी है। जिसमें छेद हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। हालांकि तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने भी मेडिकल कालेज पहुचकर पुछताछ की।
घटनास्थल पर उमड़ी भारी भीड़ लोगों ने जताया आक्रोश
घटनास्थल पर पहुंची की टीम
मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मुरलीगंज में एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल करने की जानकारी मिली है। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।