तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से 12 वर्षिय युवक की मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

मृतक का फाईल फोटो, वाहन की ठोकर से हुई मौत 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत के गुलहसन चौक के पास एनएच 106 पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार से  आ रही वाहन ने 12 वर्षीय बालक को जोरदार ठोकर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी  मौत हो गई। मृतक झिटकिया वार्ड नंबर 3 निवासी मो. टूनमा के 12 वर्षीय पुत्र अबुल कैश बताया गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिजनों ने बताया कि रात करीब 8 बजे अबुल कैश गुलहसन चौक के पास पोखर के सामने रोड पार कर रहा था। इसी दौरान मधेपुरा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार से  आ रही वाहन ने उसे जोरदार टक्कर दिया। जिसके  ठोकर से युवक लगभग 10 मीटर आगे जा  गिरा। इसके बाद वाहन चालक उसके ऊपर वाहन चढ़ाते हुए सिंहेश्वर की तरह भाग निकले।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल छात्र को आनन-फानन में स्थानीय जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश का पंचनामा करते एसआई केडी यादव, महबूब खां


इसकी जानकारी सिंहेश्वर थाने की पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची सिंहेश्वर थाने की पुलिस एसआई कपिल देव यादव, महबूब अली खां ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि अबुल कैश दो भाई और 4 बहन है। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता और बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख इश्तियाक आलम ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर उप प्रमुख मुकेश यादव, चौकीदार राजेश कुमार, मो. दिलशाद, मो. नसीम खान, मो. सद्दाम, मो. जियाउल्लाह, मो. रेहान, मो. नुर आलम, मो. कैसी, मो. मासुम सहित कई लोग मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner