कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
आलमनगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ निशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि मुस्लिम का पवित्र पर्व बकरीद को शांतिपूर्वक संपन्न करने हेतु कुल 12 चिंहित जगहों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी तैनात किया जाएगा। जो सुबह 5 बजे ही प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंच जाएंगे। आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए संदिग्ध वीडीओ वायरल नहीं करे अन्यथा इस पर कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कुर्बानी शांति पूर्ण एवं परदे में ही किया जाए। वहीं उन्होने उपस्थित लोगों से सद्भावपूर्ण बकरीद पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि भाईचारे से ही पर्व का महत्व होता है। वहीं दरोगा आशुतोष त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से थाना क्षेत्र में मनाए जाने वाले जगहों पर विशेष रूप से सभी से सहयोग देने का आग्रह किया। वही उपस्थित लोगों ने बताया कि थाना क्षेत्र के बतुल्ला वासा मुस्लिम टोला, भरतखंड वासा, बिशनपुर, लक्ष्मीनिया, मधेली एवं दियारा सहित अन्य जगहों पर बकरीद धूमधाम से मनाया जाता है। प्रशासन द्वारा इस जगह पर विशेष चौकसी बरती जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन बकरीद पर्व को लेकर सजग है। इसमें आप लोगों को शांति से पर्व मनाने के लिए इसमें आप लोगों की सहभागिता आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बैठक के दौरान आलमनगर सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. संतोष कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजाराम शर्मा, अनुरंजन कुमार सिंह, पुर्व मुखिया सतीश कुमार, पंचायत समिति मो. गुलफान, मो. अरशद, मो. समसाद, पुर्व प्रखंड उपप्रमुख धर्मेंद्र कुमार मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।
आलमनगर से कन्हैया जी महाराज की रिपोर्ट
إرسال تعليق