हनुमान राईस मील पर श्रीमद्भागवत कथा का पहला दिन

 सुखासन में श्रीमद्भागवत कथा में अतुल जी महाराज का प्रवचन श्रीमद्भागवत कथा के लिए तैयार भव्य पांडाल 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सत्य का जो ज्ञान करा दे वो है सत्संग और जो मोक्ष का मार्ग बताए उसे भागवत कहते हैं। हर युग में ईश्वर समस्त पृथ्वी का कल्याण करने अवतारित हुए हैं और होते रहेंगे। मनुष्य ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की तैयारी कर ली है कोई पर्यावरण से खेल रहा है तो अंहकार में ऐसा डूबा है कि उसे ईश्वर दिखाई ही नहीं देता। सुखासन पंचायत के हनुमान राइस मिल के समीप चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन भक्तों को संबोधित करते हुए वृंदावन से आए कथा वाचक अतुल जी महाराज ने कही। श्रीमद्भागवत कथा के सागर में डुबकी लगाते श्रोता

उन्होंने कहा की कलयुग का आधार ही कर्म पर आधारित है क्योंकि मनुष्य को उसके द्वारा किए गए कर्म के अनुसार ही भगवान सजा देते हैं। 84 लाख योनियों ने जन्म लेने के बाद मनुष्य योनि ने जीव जन्म लेता है। मनुष्य योनि में इसलिए जन्म लेता है कि वे ईश्वर के बताए मार्ग पर चलकर सत्य कर्म का कार्य करें। क्योंकि मनुष्य को ईश्वर दो कान, एक मस्तिष्क देता है ताकि वे ये समझ सके कि क्या बुरा है और क्या अच्छा है। लेकिन मनुष्य है कि हमेशा गलत मार्ग का ही चयन करता है और जब उसे उनकी गलती का एहसास तब होता है जब वो पूरी तरह से पाप के जंजीर में जकड़ता चला जाता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए की वे धन के लिए नहीं बल्कि मोक्ष के लिए ईश्वर की आराधना करें। क्योंकी मनुष्य तन बड़े भाग्य से ही मिलता है।  अतुल जी महाराज ने कहा कि सभी जानते हैं कि साथ जाना कुछ नहीं लेकिन लोभ, पाप और घृणा झूठी तृष्णा में फंसकर खुद को ईश्वर का स्वरूप मानने लगता है। और इसी घमंड के कारण पतन शुरू हो जाता है। वृंदावन से आए संत ने कहा पाप का कोई अंत नहीं है इंसान अब अपने भाग्य का फैसला स्वयं करने लगा है। प्रकृति इंसान को समय समय पर अगाह करना चाहती है। लेकिन मनुष्य को घमंड के कारण कुछ भी नहीं दिखाई देता उसे तो आने वाले प्रलय का ज्ञान भी नहीं है। इससे पूर्व रविवार को 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की थी। कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक विष्णुदेव चौधरी और उनकी पत्नी रानी देवी के आवास से निकलकर कथा स्थल पर समाप्त हुआ। इस दौरान नगर पंचायत सिंहेश्वर के मुख्य पार्षद पूनम देवी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, इं जय प्रकाश जायसवाल, सुभाष चौधरी, ओम प्रकाश जायसवाल, मुनेश्वर चौधरी, गोविंद कुमार, राज किशोर कुमार, संतोष चौधरी, पप्पू कुमार यादव, मुकेश कुमार, विनय यादव, कार्तिक कुमार कर्ण, विनोद कुमार, रणबीर कुमार, लखविंदर कुमार, प्रभाकर कुमार, जैकी कुमार, रवि कुमार, प्रमोद यादव, ओम प्रकाश कुमार, सहायक रिशु आनंद, रंजीत सिंह, हनुमान कुमार, प्रदीप यादव, अखिलेश यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद थे ।





Post a Comment

और नया पुराने