अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मनरेगा श्रमिकों ने अमृत सरोवर में किया योगाभ्यास


अमृत सरोवर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा


भारतीय संस्कृति में निरोगी काया के लिए प्रचलित योग अब पूरे विश्व में उत्साहपूर्वक अपनाया जा रहा है। यही कारण है कि अब भारतीय योग के लिए पूरा विश्व एक साथ योग दिवस मनाता है। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में अमृत सरोवरों के तट पर योग किया गया। इस योग अभ्यास के लिए सभी ग्राम पंचायतों में निर्देश जारी किए गए थे जिसके परिपालन में पुरैनी, औराय, मकदमपुर, दुर्गापुर ग्राम पंचायतों मे अमृत सरोवरों के तट पर ग्रामीणों और पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों ने बच्चों के साथ मिलकर योग के सामान्य आसनों का अभ्यास किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी रेजा इकबाल ने बताया कि पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण अब ग्रामीण परिवेश भी अस्वस्थ होने लगा है। ऐसे में योग की आवश्यकता प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण हो चली है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर जिला के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी अमृत सरोवर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वस्थ जीवन के लिए योग के सामान्य आसनों का अभ्यास ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इस अभ्यास में सामान्य तौर पर शरीर के अंगों का परिचालन, अनुलोम विलोम और प्राणायाम जैसे सहज आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही वैश्विक कल्याण के लिए स्वस्थ मानव तन और मन के निर्माण के लिए सभी ग्रामीणों को प्रतिदिन योग को अपनी जीवनचर्या बनाने का संकल्प भी दिलाया गया।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

और नया पुराने