सुखासन में वर्चस्व की लड़ाई में महिला को मारी गोली, घायल हायर सेंटर रेफर

Dr.I C Bhagat
0
सुखासन में वर्चस्व की लड़ाई में महिला को मारी गोली 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 में वर्चस्व को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई। घटना के बाद से युवक अपने साथी के साथ फरार हो गया। जानकारी अनुसार घायल महिला सुखासन वार्ड नंबर 5 मेहता टोला निवासी कविता देवी अपने पति प्रभात कुमार के साथ सिंहेश्वर से पूजा कर वापस लौटी थी। वापस लौटने के बाद वे अपने रसोई में चाय बनाने चली गई। इस दौरान पड़ोसी जोगिंदर पोद्दार का पुत्र सुमित कुमार उर्फ गुगुल अपने दोस्त राजा के साथ महिला के घर में घुस गया और गोली चला दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। गोली महिला के कमर में लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी लिया और घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। साथ ही जोगिंदर पोद्दार और दिलीप महतो को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner