सड़क दुघर्टना में गम्हारिया थाना के चौकीदार की मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 मृतक के शव के पास विलाप करते परिजन 


कोशीतक/ गम्हारिया मधेपुरा


गम्हारिया थाना से  एक बड़ी खबर गमहरिया थाना के एक चौकीदार की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि ईटवा जिवछपुर के वार्ड नंबर 09 निवासी अजय कुमार और साथी दिलीप कुमार के साथ फुलकाहा से अपने घर आ रहा था कि सिंहपुर मस्जिद के पास एक पैड से अचानक टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके स्थानीय लोगों ने परिजनों को सुचना देते हुए आनन-फानन में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चौकीदार अजय कुमार की मौत हो गई। जबकि दिलीप कुमार का इलाज अभी भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  बाद परिजनों को सौंप दिया। हालांकि इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी निर्मला देवी का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं मृतक अजय कुमार अपने पीछे दो बेटी  सुरुचि कुमारी 5 वर्ष, सुरीता कुमारी 2 वर्ष, बेटा आदित्य कुमार 3 वर्ष के साथ अपने माता-पिता को छोड़कर चले गए। मृतक अजय गम्हारिया थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। इस घटना के बाद सभी पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार ने शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner