पेड़-पौधों की कमी से निरंतर बिगड़ रहा पर्यावरण का संतुलन : हुस्न जहां

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते नेहरू युवा केंद्र के सदस्य 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से शहर के गोविंदपुरी मोहल्ला में गुरुवार पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पौधरोपण कर लोगों से पेड़ लगाने की अपील की। इसके बाद नेहरु युवा केंद्र कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि पेड़ पौधा की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे हैं। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। वहीं शिक्षिका मुन्नी कुमारी ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खुबसूरत और हरा-भरा बनाए रखने के लिए कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर साैरभ कुमार, सज्जन कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم