दो दिवसीय रामधुनि महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।


कलशयात्रा के लिए तैयारी करती महिलाएं 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा 


प्रखंड के बसनवाडा पंचायत स्थित गणेश मंडल टोला में दो दिवसीय  रामधुनि महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा  निकल गई। कलश शोभा यात्रा आयोजन स्थल गणेश मंडल टोला से तेलिहारी,  बसनवाडा, खुरहान बाजार होते हुए छिन्नमस्तिका मंदिर डाकिनी स्थान पहुंचा पूजा अर्चना  एवं वैदिकों मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरकर  पुनः बच्चन खुरहान बाजार, बसनवाड़ा, भखना वासा होकर गणेश मंडल टोला पहुंचा। इस बाबत दो दिवसीय रामधुनि यज्ञ आयोजन करता उपेंद्र मंडल उर्फ़ महंत ने बताया कि दो दिवसीय रामधुनि महायज्ञ को लेकर  आज भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई कलश शोभा यात्रा में 501 कुंवारी कन्या एवं नव विवाहिता शामिल हुए। शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए  बैंड पार्टी डीजे को शामिल किया गया था। वहीं उन्होंने बताया कि  रामधुनि महायज्ञ में स्थानीय कलाकारों के अलावा आसपास के शहरों के कई मंडली शामिल होंगे  वहीं कलश शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत बांसवाड़ा के मुखिया प्रतिनिधि रामानंद सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पप्पू साह, उमाकांत मंडल, रूपनारायण मंडल, जयप्रकाश मंडल, संजय, नागेश्वर प्रसाद मंडल, सुभाष, अजय, अनिल भारती सहित पंचायत  कई गणमान्य मौजूद थे।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

और नया पुराने