सेना की वाहन खाई में गिरने से घैलाढ़ के एक सैनिक हुए शहीद

 

शहिद फौजी पवन कुमार का फाईल फोटो 


कोशीतक/ घैलाढ़ मधेपुरा 


घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के झिटकिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 पथराहा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव उर्फ कोको यादव के छोटे पुत्र फौजी पवन कुमार का गुरुवार को शाम लगभग साढ़े 4 बजे जम्मू कश्मीर के राजौरी जिला अंतर्गत नौशेरा सबडिवीजन के भवानी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पेट्रोलिंग वाहन में सवार सेना की वाहन अनियंत्रित होकर 70 फीट खाई में गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही सेना पोस्ट में हवलदार के पद पर कार्यरत पवन कुमार शहीद हो गई। जानकारी के मुताबिक बता दे की शहीद फौजी पवन कुमार घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के झिटकिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 पथराहा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव उर्फ कोको यादव के छोटे पुत्र हैं। शहीद फौजी दो भाई और एक बहन थी। शहीद फौजी भाई- बहन में सबसे छोटा था। शहीद फौजी दोनों भाई सेना में हवलदार पोस्ट पर कार्यरत थे। शहीद फौजी पवन कुमार 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। जम्मू कश्मीर में 3 साल से कार्यरत थे। वह अपने गांव में ही शिक्षा ग्रहण करके अपने मेहनत से अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए भारत मां की रक्षा करने के लिए फौजी की भर्ती परीक्षा पास कर सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के झिटकिया पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव में 2009 में आशा देवी से हुई थी। जहां शहीद को दो लड़का और दो लड़की है। 10 साल पहले शहीद की मां की मौत हो गई थी। पिता एक साधारण सा किसान है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। खासकर पत्नी और उनके बच्चे लगातार उनको याद करते हुए रोते-रोते बेहोश हो जाती है। वही भाभी अंजू देवी भाई फौजी रामदेव यादव व पिताजी सहित आसपास के ग्रामीण भी गमगीन है। शहीद अपने पीछे पत्नी, दो बेटा ,दो बेटी एवं बुजुर्ग पिताजी को छोड़कर शहीद हो गए। वही शहीद फौजी की पत्नी आशा देवी रो रो कर विलाप करती हुई कह रही है। अब हम लोगों का भरण पोषण कैसे होगा। अब हम किसके सहारे अपने बच्चों का भरण पोषण करेंगे। कौन मेरे बच्चे का सहारा बनेगा और लगातार रोती हुई बेहोश हो जाती है। अभी फिलहाल शहीद फौजी पवन कुमार का शव गांव नहीं पहुंचा है।



Post a Comment

और नया पुराने