कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर गिद्दा पथ पर शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात ट्रेक्टर की चपेट में आने से 22 वर्षीय लालपुर वार्ड नंबर 2 निवासी गौतम कुमार मंडल की मौत इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हो गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार को मृतक के दादा का सम्पींडन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ आवश्यक काम से गौतम बाजार जा रहा था। इस बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिसे आनन फानन में सहरसा के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां सोमवार को अंतिम सांस लिया। मृतक का शव जैसे ही मृतक के निज आवास पर पहुंचा उसके यहा संवेदना देने वाले लोगों का तांता लग गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शी की माने तो ट्रेक्टर गांव के ही बिरेंद्र मंडल का था। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं थाना अध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर उचित कारवाई की जाएगी।
إرسال تعليق