पतरघट पुलिस को भारी सफलता चर्चित पुराने गन फैक्ट्री संचालक के घर छापामारी कई उपकरण बरामद दो गिरफ्तार

 

पतरघट पुलिस की बड़ी सफलता मीनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन 


कोशीतक/ पतरघट सहरसा


पतरघट थाना क्षेत्र में चर्चित पुराने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा मीनी गन फैक्ट्री में पूर्ण निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाला औजार के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूर्व में भी कई बार मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने उद्भेदन किया था। जिसमें कई अभियुक्त को जेल भी भेजा जा चुका है। जानकारी के अनुसार पतरघट  पुलिस ने गुप्त सूचना पर पूर्व के अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस अवैध गन फैक्ट्री का संचालन फरार अभियुक्त राजेश मंडल कर रहा है। इस बाबत  एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 18 जून को पतरघट थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि पतरघट थाना कांड संख्या 489/22 एवं 323/23 के फरार अभियुक्त राजेश मंडल फिर से पहाड़पुर गंगोत टोल में देवकी मंडल के घर पर देवकी मंडल के बेटा के साथ अवैध हथियार का निर्माण कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देशन में टीम बनाकर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में मिनी गण फैक्ट्री में पूर्ण निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाला औजार के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पतरघट कांड संख्या 125/24 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। पुलिस ने छापामारी में दो देशी कट्टा, दो बैरल, एक इलेक्ट्रिक कटर, एक छोटा लेथ मशीन, एक हेक्सा ब्लेड, एक फाइल एवं अर्धनिर्मित पार्टस के साथ सहरसा  के पामा वार्ड नंबर 13 निवासी गजेन्द्र मंडल का पुत्र राजेश मंडल, तथा देवकी मंडल का पुत्र सिंटू  मंडल को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि सौर बाजार पतरघट ओपी आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज है। वहीं टीम में  पतरघट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजय कुमार पासवान, थानाध्यक्ष पस्तपार पंकज कुमार, सब इंस्पेक्टर वरूण कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार, दोनों थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने