कोशीतक/ अरार मधेपुरा
मधेपुरा के अरार में एनएच 106 पर बुधवार की रात बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान विषवाड़ी निवासी राजेंद्र यादव के 32 वर्षिय पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई। इस बाबत परिजनों ने बताया कि सुनील यादव बुधवार की शाम साली की शादी में पस्तपार गया हुआ था। शादी से रात लगभग 12 बजे वह अपने बेटे ओम कुमार के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अरार गांव के समीप एनएच 106 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में सुनील यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि बेटे ओम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों ने अरार थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सुनील यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे ओम कुमार को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। भतीजा निर्मल कुमार ने बताया कि घायल ओम कुमार सुनील यादव को दो बेटा और एक बेटी है।
إرسال تعليق