प्रशांत किशोर के पास बिहार के विकास का सुदृढ़ विजन है। उनके आने से विकास की गति को हवा मिलेगा।

 

जन सुराज की इस विधानसभा चुनाव में होगी अहम भागीदारी 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


जिला मुख्यालय के मनिकपुर पंचायत के नेहाल पट्टी में अगामी विधानसभा चुनाव 2025 को मद्देनजर रखते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से  पुछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर आज भारत के किसी भी कोने में परिचय का मोहताज नहीं है। भारत के बड़े राजनीतिक विश्लेषक और चुनाव रणनीतिकारों में उनकी गिनती है। वहीं विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्थानीय निवासी जर्नादन यादव ने कहा कि बेरोजगारी की मार से जनता की हालात अब ऐसी है कि लोग की किसी भी पार्टी के नेताओं के चरित्र एवम विचारों को नहीं देखते। बल्कि जानता तो यही चाहते हैं की जो बेरोजगारी को दूर भगाए। जो लोगों के लिए नए - नए रोजगार लाए और लोगों के हित में काम करें। लोग उन्हे ही पसंद करते हैं और उन्हे ही सरकार के रुप मे देखना भी चाहते हैं। साथ ही मनिकपुर पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार ने श्री किशोर के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह की सोच को लेकर प्रशांत किशोर जाने जाते है। अगर इसी तरह की सोच के साथ अगर वो आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव रणभूमि में आते हैं। तो जरूर श्री किशोर को बिहार की जनता पसंद करेंगे। उनके  पास बिहार के विकास एक रोड़ मेप है। वह अपने विजन को लेकर ही बिहार में एक सशक्त पार्टी की नींव रखेंगे। उनका विजन स्पष्ट है कि बिहार का विकास हो। बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में  बदलाव हो लोगों की आमदनी बढ़े। कमलेश्वरी प्रसाद ने कहा की युवाओं के बीच नशीली पदार्थों का धड़ल्ले से सेवन हो  रहा है। नितिश कुमार शराब बंदी का डफली बजा रहे हैं। अपराधिक घटनाओं की बाढ़  सी आ गई। पुलिस प्रशासन शराबी और शराब बेचने वाले को ढूंढते फीर रहे। ताकि उनकी जेबें गरम हो सके। जगह जगह शराब बिक रहा है और प्रशासन निशब्द है। मौके पर नेहाल पट्टी के ग्रामीण मो. असलम, मनीष कुमार, भरत कुमार, संतोष कुमार, सुभाष यादव, रंजीत कुमार के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


Post a Comment

और नया पुराने