बाईक की ठोकर से 74 वर्षिय वृद्ध की मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

बाईक की ठोकर से 74 वर्षिय सहदेव यादव की मौत 
घायल बाईक सवार जेएनकेटी में इलाज कराते 


कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा


मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के चामगढ़ चौक से बरियाही जाने वाली रोड में सड़क  दुघर्टना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जीतापुर पंचायत के बरियाही वार्ड नंबर 6 निवासी 74 वर्षिय वृद्ध  सहदेव यादव के रूप में हुई। वही बाईक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज भी जेएनकेटी मेडिकल कालेज में चल रहा है।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई वृद्ध की मौत

परिजनों ने बताया कि सहदेव यादव चामगढ़ चौक से पैदल ही अपने घर बरियाही लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की पहचान अरार थाना क्षेत्र के रेशना वार्ड नंबर 2 निवासी ढोराय ऋषिदेव के बेटे ज्ञानी ऋषिदेव के रूप में हुई। मृतक के पोता मनीष कुमार ने बताया कि बाइक सवार के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। शराब के नशे में अनियंत्रित होकर उसने टक्कर मारा है। घटना की सूचना मुरलीगंज और सिंहेश्वर थाने को दी गई है। वहीं बाइक को ग्रामीण रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक को तीन बेटा और तीन बेटी है। मेडिकल कॉलेज पहुंची सिंहेश्वर थाने की पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner