3 वित्तीय वर्ष की मनरेगा योजना की समीक्षा हेतु विवरणी प्रस्तुत करने का निर्देश प्रमुख ने कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया।


पहचानिए इस भवन को इसे मनरेगा कार्यालय का भवन कहा जाता है। 


कोशीतक / सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर के प्रखंड प्रमुख ने कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा से योजनाओं की समीक्षा के लिए 3 साल के योजनाओं की संपूर्ण विवरणिका मांगी है। ताकि योजनाओं की समीक्षा में किसी तरह की परेशानी नही हो। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर के  प्रखंड प्रमुख मो. इस्तियाक आलम ने अपने कार्यकाल के दौरान मनरेगा से हुए कार्यों  की समीक्षा के लिए मनरेगा में विगत 3 सत्रों 22-23, 23-24, 24-25 की योजना की सूची  की मांग की है। उन्होंने इस दौरान कार्यरत एवं चयनित योजना की विवरणी की मांगी है। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर योजनाओं की विवरणी उपलब्ध कराई जाय ताकि ससमय योजनाओं की समीक्षा की जा सके। साथ ही मनरेगा भवन पर कार्यालय का नाम प्रदर्शित नही रहने पर क्षोभ व्यक्त किया है। 

Post a Comment

और नया पुराने