कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन पंचायत में रविवार से एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सुखासन पुल के पास स्थित जय हनुमान राईस मील में हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक विष्णुदेव चौधरी और उनकी धर्मपत्नी रानी देवी के निवास स्थान से 251 कन्याओं ने जग स्थल तक कलश यात्रा निकाली। इस भीषण गर्मी में भी कलश में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। भक्ति धुन पर महिलाएं नाचती गाती यज्ञस्थली पर पहुची।
7 दिन होगा श्रीमद्भागवत कथा।
जय हनुमान राईस मील के प्रांगण में रविवार 9 जून से 15 जून तक श्रीमदभागवत कथा हो रहा है। जिसमे वृदांवन से आए प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य अतुल जी महाराज का प्रवचन 3 बजे से 7 बजे तक होगा। उनके साथ आचार्य पंकज किशोर द्विवेदी और आचार्य गणेश शास्त्री सहायक की भुमिका निभाएंगे। वही श्रीमद्भागवत कथा के बाद 16 और 17 जून को अष्टयाम का आयोजन होगा। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, जय प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत के पार्षद रंजीत सिंह, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम और प्रतिनिधि देवेश राम, मनोज राणा, सहायक ऋषि कुमार, सहित सैकड़ों श्रृद्धालु शामिल थें।
إرسال تعليق