श्रीमद्भागवत सप्ताह संतसंग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

 

कथावाचक अतुल जी महाराज का कथा करते 
पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


जय हनुमान राईस मील सुखासन में चल रहे सप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक अतुल जी महाराज ने कहा जरासंध  के आतंक से कई राजा परेशान थे। और राजाओं ने एक पत्र भगवान को भेजा की जरासंध के यहा 108 राजा कैद है। उसका उद्धार करने की कृपा करें। भगवान सोच में डुब गए की जरासंध से राजाओं का उद्धार कैसे हो उसी समय पांडवों के अश्वमेध यज्ञ का निमंत्रण आया। तो उस यज्ञ को आधार बना कर भगवान श्री कृष्ण ने भीम को लेकर जरासंध के यहा गया। 

श्रीमद्भागवत सतसंग में महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़ 


वही जब भीम और जरासंध का महा  भीषण युद्ध शुरू हुआ तो खत्म होने का नाम ही नही ले रहा था। 18 वें दिन जब भीम ने भगवान की तरफ देखा तो तो भगवान ने एक कागज को बीच से फाड़ दिया। फिर भीम ने उसके पैर पर पैर रख कर चीर दिया। लेकिन फिर दोनों भाग धीरे-धीरे सट गया। तो फिर भीम ने भगवान की तरफ देखा हे प्रभु अब क्या करे उन्होंने दोनों कागज को विपरीत दिशा में फेंक दिया। फिर भीम ने वही किया जिससे जरासंध का उद्धार किया। और सभी बंदी 108 राजा को छुड़ाया। श्रीमद्भागवत भगवत कथा के अंतिम दिन सत्संग परिसर में तील रखने की जगह नही थी। वही कथावाचक अतुल जी महाराज ने कथा के बीच में भजन गाया तो सत्संग में बैठें सभी लोग झुमने लगें। उन्होंने गाया आना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में, आप भी आना संगे रामजी को लाना। राम जी लाना संगे भरत जी को लाना आना  पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में। आप भी आना संगे लक्ष्मण जी को लाना। लाना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में। कृष्ण जी लाना संगे राधा जी को लाना। आना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में। शिव जी को लाना संगे गौड़ा जी को लाना संगे बसहा जी को लाना। आना पवन कुमार हमारे घर कीर्तन में। 

श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे पुर्व मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव 
भंडारे का लुत्फ उठाते महिला श्रृद्धालू की भीड़ 


सत्संग  के अंतिम दिन पुर्व मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव अपने दल बल के साथ पहुंचे और सत्संग और भंडारे का आनंद लिया। मौके पर नगर पंचायत सिंहेश्वर के मुख्य पार्षद पूनम देवी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, मुखिया सुखासन सह मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, लालपुर पैक्स अध्यक्ष ब्रज भुषण चौधरी, डा. प्रमोद प्रभाकर, प्रकाश जायसवाल, इं जय प्रकाश जायसवाल, सुभाष चौधरी, ओम प्रकाश जायसवाल, मुनेश्वर चौधरी, गोविंद कुमार, राज किशोर कुमार, संतोष चौधरी, पप्पू कुमार यादव, मुकेश कुमार, विनय यादव, कार्तिक कुमार कर्ण, विनोद कुमार, रणबीर कुमार, लखविंदर कुमार, प्रभाकर कुमार, जैकी कुमार, रवि कुमार, प्रमोद यादव, ओम प्रकाश कुमार, सहायक रिशु कुमार, रंजीत सिंह, हनुमान कुमार, प्रदीप यादव, अखिलेश यादव, सुनील कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, दानी मंडल, राम चंद्र चौधरी, शंभु मंडल, नीरज मंडल, अशोक साह, फोजी जी, मौजूद थे ।

Post a Comment

और नया पुराने