कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड नंबर 08 में बकरी चराने के दौरान बिजली के करंट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम विनय कुमार और पिता का नाम बिनोद कुमार यादव उर्फ अशोक यादव बताया जा रहा है। जो सुखासन वार्ड नंबर 08 का ही निवासी है। ग्रामीणों ने बताया की विनय बकरी चराने खेत की और गया था। बकरी चराने के क्रम में वो बिजली के खंभे के पास चला गया जहां बिजली की तार की चपेट में आ गया और करंट से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकी मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। घटना की जानकारी सिंहेश्वर थाना को दिया। घटना की सूचना पर एसआई बजरंगी प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
إرسال تعليق