कोशीतक/ चौसा मधेपुरा
अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच मधेपुरा जिला की अध्यक्षा, संगठन की एक प्रखर वक्ता, भाजपा की पूर्व नेत्री, चौसा प्रखंड अंतर्गत अरजपुर पश्चिम पंचायत की पूर्व मुखिया सरिता सुमन पति सुबोध कुमार सुमन के असामयिक निधन पर उनके चाहने वालों में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि दिवंगत मुखिया सरिता सुमन पिछले एक सप्ताह से ब्रेन ट्यूमर की समस्या से जूझ रहे थे। जिनका इलाज पटना में चल रहा था। वे शनिवार की अहले सुबह पटना में ही स्थित अस्पताल में आखिरी सांस ली। अंतिम विदाई के दौरान अखिल भारतीय गंगोता विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीपक कुमार, राष्ट्रीय संयोजक विशंभर कुमार, राष्ट्रीय सचेतक प्रो. राजेश कुमार, राष्ट्रीय संरक्षक गोपाली मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छोटे सरकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सुमन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार मंडल, राष्ट्रीय सचिव शंभू मंडल, राष्ट्रीय प्रवक्ता तुलसी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार मंडल , राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कपिल मंडल, रमेश मंडल, कार्यालय संयोजक शुभम कुमार, मधेपुरा जिला ईकाई के कोषाध्यक्ष महेश मुरारी एवं समस्त पदाधिकारी, पूर्णिया जिला अध्यक्ष अमित कुमार, एवं समस्त कार्यसमिति, खगड़िया जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं समस्त कार्यसमिति सदस्य, मुंगेर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं समस्त कार्यसमिति सदस्य, नवगछिया पुलिस जिलाध्यक्ष गुलशन, चौसा प्रखंड अध्यक्ष नित्तम कुमार गांधी, महेश कुमार मुरारी, राजेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार, अवधेश कुमार उर्फ छोटे सरकार एवं समस्त जिला कार्यसमिति सदस्य, कटिहार जिलाध्यक्ष दिनेश्वर मंडल एवं समस्त कार्यसमिति सदस्य,भागलपुर जिलाध्यक्ष कपिल देव शर्मा एवं समस्त जिला कार्यसमिति सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जबकि सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का हुजूम उनके घर पहुंचने लगा। जबकि अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शोक जाहिर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चौसा से नोसाद आलम की रिपोर्ट