नगर पार्षद सुरज ने भागलपुर हास्टल से भागा बच्चा को नवगछिया स्टेशन से घर पहुंचाया।

 

नवगछिया स्टेशन पर मिले बच्चे को उसके दादा को सुपुर्द करते पार्षद 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा


सोमवार की रात 12 बजे भागलपुर हॉस्टल से एक आलमनगर का एक बच्चा भाग कर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर  भटक रहा था। रात  होने के कारण उसे आलमनगर जाने के लिए कोई सवारी नही मिल रहा था। वह बार बार टोटो वाला के सामने आलमनगर ले जाने के लिए गिरगिरा रहा था। लेकिन  कोई सुनने वाला नही था। उसी समय नगर पंचायत आलमनगर के पार्षद सूरज कुमार पटेल का नजर बच्चे पर परी और बार बार आलमनगर की बात कहने के कारण उसका ध्यान उधर गया। सूरज कुमार पटेल बच्चे को  बुला कर पूछताछ की  तो बच्चे ने अमीन  साहब मांगन महतो का पोता और अपना नाम अंकुश कुमार बताया। उससे उसके घर का नंबर लेकर सूरज कुमार पटेल ने उसके गार्जियन से बात कर बच्चा आलमनगर कोदरा दियारा का कन्फर्म कर अपने साथ नगर पंचायत आलमनगर लेकर आया। और बीआरसी के पास लगभग 2 बजे रात को 112 पे डायल कर पुलिस प्रशासन के सामने उसके दादा अमीन मांगन महतो को सूरज कुमार पटेल ने  लिखित रूप से सौंप दिया। 

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

और नया पुराने