सिंहेश्वर के पुर्व प्रमुख के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा एवं एक शांति भोज का भव्य आयोजन। समाज को एंबुलेंस का दिया तोहफा।

 मृत्यु भोज नही कर समाज को सौंपे एंबुलेंस का उद्घाटन करते विधायक व अन्य 


कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर प्रखंड के समाजवादी नेता तथा 22 साल तक प्रमुख की कुर्सी पर विराजमान रहने वाले युग पुरुष पुर्व प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव का 8 मई को निधन हो  गया था। मृत्यु भोज को घोर विरोधी रहे स्व. यादव ने आवास पर 19 मई को एक श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कोशी के गणमान्य से लेकर आम व्यक्ति तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को आतुर दिखे। वही 12 दिन से ही लोगों के आने का तांता लगा रहा जो रात 1 बजे तक चलता रहा ।सुखासन पंचायत की जनता को मृत्यु भोज नही कर परिजनों ने सौपा एंबुलेंस


परिजनों ने गांव को सौपा एक एंबुलेंस।

मालूम हो की पुर्व प्रमुख मृत्यु भोज को घोर विरोधी थे। उन्होंने अपने यहा 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों की मृत्यु पर कोई भोज नही और 60 वर्ष से उपर के लिए एकमात्र शांति भोज का नियम बना रखा था। लेकिन परिजनों ने भोज में अपनी अपनी सहभागिता दर्शाने की बात कही तो सभी ने एक मत से गांव के बिमार लोगों को समय पर एंबुलेंस नही मिलने के कारण कई लोग काल के गाल में समा जाते हैं। इसलिए उस खर्च को बचा कर कई सुविधाओं से लैस एंबुलेंस गांव को समर्पित किया। श्रृद्धांजलि सभा में शामिल सैकड़ों गणमान्य व अन्य 

विधायक ने एंबुलेंस का उद्घाटन कर गांव को समर्पित किया ।

परिजनों के द्वारा भोज न कर सुखासन पंचायत के बिमार को नया जीवन देने की कोशिश में दिए एंबुलेंस का उद्घाटन सिंहेश्वर के विधायक चंद्रहास चौपाल के साथ विधायक चंद्रहास चौपाल,  प्रमुख इस्तियाक आलाम, उप प्रमुख मुकेश कुमार, सुपौल  के प्रमुख प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सिंटु, उनके  मित्र मंडली के पुर्व प्रमुख सत्यदेव मंडल, दिनेश कुमार यादव, बच्चा झा, सहरसा के उमेश दहलान, राम कृष्ण पौदार, और उनके परिजन किशोर कुमार पप्पू, मुकेश कुमार मुन्ना, विजेंद्र यादव, कोमल यादव, नेहरू कुमार, रेणु  देवी, रंजू देवी, संजु देवी, अरविंद यादव, राहुल कुमार, विक्की कुमार, पंकज कुमार, राजेश रजनीश, राजीव कुमार बबलू शामिल थे। यह एंबुलेंस समाज के हर वर्ग को यह निःशुल्क उपलब्ध होगा। इंधन  के सिवा एक पैसा नही लिया जायेगा। मौके पर पुर्व  मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव,  विधायक महिषी गुंजेशवर साह, एमएलसी अजय कुमार सिंह, पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, सुपौल के पुर्व चेयरमेन जगदीश यादव, राजद प्रत्याशी चंद्रदीप यादव, पुर्व जीप सदस्य  अखिलेश यादव, दिनापटी मुखिया कारी यादव, कौशली पट्टी पीपरा बुचन यादव, मधेपुरा कालेज मधेपुरा के प्रिंसिपल अशोक यादव, समाजिक कार्यकर्ता डा. भुपेंद्र मधेपुरी, समाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, राजेश घोष, मुखिया भवानीपुर डा. प्रवीण कुमार, बैहरी अनील गुप्ता समशेर आलम, राकेश  सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।

Post a Comment

और नया पुराने