देर रात दुध डेयरी से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी कमर में गोली। मायागंज रेफर।


डेयरी से लौट रहे युवक को मारी गोली अपराधी फरार 


कोशीतक/ पुरैनी मधेपुरा


पुरैनी थाना क्षेत्र में देर रात दूध डेरी से लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पीएचसी पुरैनी से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुरसंडी पंचायत के बालाटोल गांव निवासी दुखहरण यादव के पुत्र प्रमोद यादव मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे दूध डेरी से घर लौट रहे थे। तभी बालाटोल शिव मंदिर के समीप अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहा पहुंचे।वही स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर पीएचसी पुरैनी लाया। जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक  उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बालाटोल गांव के बाहर ही पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों प्रमोद यादव को देखते उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली कमर में एक गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोलियों की आवाज से पूरे गांव में खलबली मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुरैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना में संलिप्त  लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने