बाईक चोरी का मामला दर्ज
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बैहरी पंचायत से बाइक चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत पीड़ित डंडारी वार्ड नंबर 3 निवासी संतोष यादव ने बताया कि वह बैहरी पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी अरविंद सरदार के घर उनके लड़के के छेका में आए थे। बाइक को दरवाजे पर लगा कर उनके आंगन में जहा कार्यक्रम हो रहा था चला गया। वापस आया तो मेरा बाइक स्प्लेंडर बीआर 43 टी 8528 अपने स्थल पर नही था। जिसके बाद बाइक की काफी खोजबीन की गई। लेकिन बाइक का कुछ भी पता नही चल सका। वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।