पैक्स अध्यक्ष जदयू कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के माता शांति देवी के निधन पर शोक सभा का हुआ आयोजन।

Dr.I C Bhagat
0

 

जदयू कार्यकर्ता शांति देवी को जदयू कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा 


प्रखंड के आलमनगर दक्षिणी पैक्स अध्यक्ष सह जदयू कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के माता शांति देवी के निधन को लेकर जदयू प्रखंड कार्यालय में  शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया।  वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष आलमनगर विधानसभा के विधायक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने बताया जदयू प्रखंड कार्यालय होने की वजह से मेरा और  यहां के हजारों कार्यकर्ता का आना-जाना लगा रहता था।  इस दौरान कई बार माता जी से भी मुलाकात होती रहती थी।  वे सदैव  यहां से कार्यकर्ताओं को मां का प्यार देने का काम किया है। यही वजह है कि यहां के कार्यकर्ताओं में उनके चले जाने का जो गम व्याप्त है। वह यही दर्शाता है कि चंद्रशेखर चौधरी के माता शांति देवी सिर्फ उन्हीं के माताजी नहीं थे वे तमाम कार्यकर्ताओं को अपने पुत्र के समान प्यार देने का काम किया इन कार्यकर्ताओं के दिल में बसे रहेंगे वही इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं उनके तेलिया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। साथ  ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रखा गया। इस दौरान मौके पर भाजपा नेता सुबोध ऋषिदेव, नरथुआ भागीपुर पंचायत के मुखिया रमेश यादव, कांग्रेस नेता राम अवतार चौधरी, जदयू नेता अजय सिंह, संजय सिंह, मनी मंडल, राजेश्वर राय, विनोद कुंवर, सचेन्द्र यादव, मिथिलेश सिंह, चंदेश्वरी राम साहित्य कई कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शांति देवी को धार्मिक, शिक्षा विद एवं उनके मातृत्व प्रेम को याद किया ।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner