शादी करके लौट रहे स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिरा। दुल्हा और दुल्हन घायल।

 पुल के नीचे गिरी बारात लेकर वापस लौट रही स्कार्पियो 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा


आलमनगर थाना क्षेत्र के लदमा पुल पर खुरहान की ओर से आ रहे बाराती से भरा स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुलों से नीचे नदी में जा गिरा। जो स्कॉर्पियो की रफ्तार ऐसी थी कि तीव्र मोड़ होने की वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते स्कॉर्पियो लदमा नदी में जा गिरा नदी में पानी नहीं रहने की वजह से स्कॉर्पियो गिरने के बाद तीन से चार पलटी खाया पास के खेतों में काम कर रहे किसान एवं ग्रामीणों के सहयोग से वाहन को सीधा किया एवं सभी जख्मी लोगों को आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि  रतवारा थाना क्षेत्र के बड़गांव वार्ड नंबर 11 निवासी रामदेव ऋषिदेव  की पूत्री फुलन कुमारी शादी के अवसर पर बारात आया था। जहां शादी के बाद दुल्हन के साथ बारात वापस सरसी थाना क्षेत्र स्थित चिकनी गांव जा रहा था। इसी दौरान वाहन में दूल्हा दुल्हन सहित कुल 10 लोग सवार थे। स्कार्पियो के पुल से नीचे गिरने से घायलों में संजय साह पिता गणेश साह, फूल कुमारी पिता उमेश ऋषि देव, विनोद शाह पिता दिनेश शाह, अर्जुन ऋषिदेव पिता सहदेव ऋषिदेव, नत्तर ऋषिदेव, सिंघो ऋषिदेव, शंभू ऋषिदेव पिता कंचनलाल ऋषिदेव, फूल कुमारी पिता रामदेव ऋषिदेव, निखिल कुमार पिता लालचंद, सूरज ऋषिदेव पिता शंभू ऋषि देव, घर चिकनी वार्ड नंबर 4  प्रखंड धमदाहा थाना सरसी जिला पूर्णिया बताया गया। इस बाबत चिकित्सक आनंद कुमार मिलन ने बताया कि  घायलों में फूल कुमारी,लत्तर ऋषिदेव, शंभु ऋषिदेव, संजय साह और अर्जुन ऋषिदेव स्थिति चिंता जनक देखते हुए इन सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। शेष बचे लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में ही हो जाएगा  यह सभी खतरे से बाहर है।दुल्हा, दुल्हन और घायल बराती पीएचसी आलमनगर में इलाजरत ्

वही आक्रोशित  ग्रामीणों ने लदमा पुल के दोनों साइड बस की बाली से घेर कर सड़क जाम  कर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने  बताया के  इस तरह की घटना आए दिन इस पुल पर होते रहता है। एक माह पूर्व  इसी जगह सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गई थी। साथ ही 2 सप्ताह के भीतर इस जगह छोटी बड़ी लगभग आधे दर्जन से  अधिक सड़क दुर्घटना हो गया है। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी इस पूल की वजह से होने वाले परेशानी  को लेकर सजग नहीं दिख रहे हैं।  सड़क से भी काम चौड़ाई का पुल होना और पुल पर  रेलिंग नहीं रहने एवं दोनों साइड तीव्र मोड़  रहने की वजह से यहां लगातार सड़क दुर्घटना  हो रहा है। जज सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के द्वारा पुला पर भी सड़क निर्माण कर देने की वजह से पुल की चौड़ाई और कम रह गई है। जिस वजह से और सड़क दुर्घटना की संख्या और बढ़ने लगी है। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते हीं पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार राघव पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया प्रदर्शनकारी पुल की चौड़ीकरण एवं रोड ब्रेकर के साथ-साथ स्थल पर पुलिस चौकी की मांग कर रहे थे। वही घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता सर्वेश्वर प्रसाद सिंह स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को  समझा बुझा कर जाम हटाया वहीं पदाधिकारी को अभिलंब इसकी व्यवस्था करने की बात कही।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم