घर से बुलाकर मारने का परिजन ने लगाया आरोप। दुसरा पक्ष ने कहा सड़क दुघर्टना में हुई मौत।

 

बिरेली बाजार में आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया।
घटना की जांच करते पुलिस पदाधिकारी 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


हत्या या सड़क दुघर्टना एक सवाल बन कर रह गया है। जहा परिजन आरोप लगा रहे हैं कि घर से बुला कर बिरेली बाजार के लिए निकले युवक की लाश बरमोततर नहर के किनारे मिला। वही लाश का पेंट नहर के उस पार मिला। जबकी शंकरपुर प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने इसे सड़क दुघर्टना बता दिया। जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र जीरवा वार्ड नंबर 1 निवासी भावानंद यादव ने बताया की सदानंद यादव का पुत्र कार्तिक यादव रविवार को शाम 6 बजे मेरे पुत्र निरज कुमार 18 वर्ष को लेकर घर से विरेली बाजार के लिए निकला लेकिन रात में 8 बजे के करीब निरज ने फोन पर बताया उसके साथ मारपीट किया जा रहा है। परिजन के वहा पहुंचने पर वहा उसका लाश मिलता है। वहा की स्थिति को देखते हुए घटना कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि फोरेंसिक टीम आने की बात कही जा रही है। उससे मामला का खुलासा हो सकता है। हालांकि मृतक के चेहरे भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। मृतक निरज कुमार 18 वर्ष का फाईल फोटो 

क्या है मामला 

मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के बरमोततर गांव में नहर किनारे बांसबाड़ी में रविवार की रात एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जिरवा वार्ड नंबर 1 निवासी भावानंद यादव के बेटे नीरज कुमार के रूप में हुई। परिजन गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पिता भवानंद यादव ने बताया कि रविवार की शाम जिरवा के ही सदानंद यादव के बेटे कार्तिक यादव उनके बेटे नीरज कुमार को अपनी बाइक पर बैठाकर बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला था। 


रात करीब 8 बजे उनके बेटे नीरज ने फोन किया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि नीरज कुमार मृत पड़ा  हुआ है। उसके शरीर पर केवल अंडरवियर था। जबकि नीरज घर से जींस पेंट और शर्ट पहन कर निकला था। उसका हाथ-पैर भी टूटा हुआ था। उन्होंने कहा की लाश को देखने से पता चलता है कि कई लोगों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। 


उन्होंने आशंका जताई कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर कार्तिक यादव एवं अन्य लोगों ने साजिश के तहत सुनसान जगह पर ले जाकर नीरज की हत्या कर दी और उसे एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलते ही शंकरपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। 

इधर घटना से आक्रोशित परिजन सोमवार की सुबह बिरेली बाजार में रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची भर्राही और शंकरपुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम हटवाया। शंकरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस एक्सीडेंट और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। वही भावानंद यादव ने यह भी बताया की 2016 में यही लोग मकई के खेत में मुझे मारकर फेंक दिया था। उस मामले में भी आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है। 

Post a Comment

أحدث أقدم