कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा सदर प्रखंड कार्यालय के पास शनिवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक महिला कर्मी को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान गम्हारिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर निवासी विकास कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मधेपुरा के राजपुर स्थित ग्रीन फील्ड माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती है। शनिवार की शाम बाजार से घर लौटने के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गर्दन के ऊपर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ही घायल महिला को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी प्रवेंद्र भारती, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल महिला का इलाज कराया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेजा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें