चुल्हे की चिंगारी से लगी आग में 6 घर जल कर राख।

 चुल्हे की चिंगारी से लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी 


कोशीतक/ चौसा मधेपुरा 


चौसा प्रखंड के अरजपुर पूर्वी पंचायत के भिट्ठा टोला वार्ड नंबर 14 में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 6 घर जलकर स्वाहा हो गया। जानकारी के अनुसार अरजपुर पुर्वी में चुल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आज की लपेटे इतनी तेज थी कि देखते  ही देखते आग ने विष्णुदेव यादव, नवीन यादव, शकील यादव, सिंटू यादव, विजय यादव और परमानंद मंडल के घर को जला कर राख कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों के काफी मशक्कत की।  बाबजूद आज पर काबू नहीं पाया जा सका तब जाकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को दी। दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस आग लगने की घटना में विष्णुदेव यादव, नवीन यादव, शकील यादव, सिंटू यादव, विजय यादव और परमानंद मंडल का घर और घर में रखा खाने पीने की समान के साथ अनाज, कपड़ा, चारपाई एवं विष्णु देव यादव का मक्का बेच कर लाया। नगदी राशि करीब 70 हजार नगद सहित घर मे रखा जेवर जलकर राख हो गया। उधर मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल मंडल ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद वह पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया। बताया छः परिवारों के घर व आशियाना जल जाने से सभी पीड़ितों का भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के संदर्भ में सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि 6 घर जलने की सूचना मिली है। तत्काल अग्नि पीड़ितों को आपदा की राशि और राहत सामग्री दिया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم