कोशीतक/ श्रीनगर मधेपुरा
मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान पुरैनी वार्ड नंबर 10 निवासी मो. रियाज की 25 वर्षिय पत्नी फरीदा खातुन के रूप में हुई। इस मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के मामा मो. आलबीन ने बताया कि फरीदा खातुन की शादी लगभग 8 साल पहले श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी वार्ड नंबर 10 निवासी मो. रियाज के साथ हुई थी। शादी में डेढ़ लाख रुपए दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले एक लाख रुपए और दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए फरीदा के साथ ससुराल में अक्सर मारपीट किया जाता था। उसके पिता मो. मुनिफ ने बताया कि मंगलवार की शाम पता चला कि फरीदा की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो घर के सभी लोग फरार थे। फरीदा का शव घर में रखा हुआ था। इसकी जानकारी श्रीनगर थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस के संरक्षण में शव को थाना लाया गया। जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस बाबत श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया गया कि मृतका फरीदा खातून को तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बच्चा मात्र 6 महीना का है। मौत के बाद मृतका के मायके में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही श्रीनगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताय की मृतका के पिता के आवेदन पर पति समेत चार लोगों पर हत्या केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
إرسال تعليق