महर्षि मेंही दास की 140 वीं जयंती पर जगह जगह शोभायात्रा और भंडारा का हुआ आयोजन।

 महर्षि मेंही दास जी की शोभायात्रा में प्रतिमा का पुजन करती महिला महर्षि मेंही की 140 वीं जयंती पर गुरूघाम से निकली शोभायात्रा 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर के राधाकृष्ण गीता मंदिर के महर्षि मेंही आश्रम गुरूघाम से महर्षि मेंही दास जी महाराज की 140 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस  शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतार भव्य दृश्य उत्पन्न कर रही थी। यह शोभायात्रा राधाकृष्ण गीता मंदिर गुरूधाम से निकली और पुरे बाजार भ्रमण किया। भव्य शोभायात्रा जब बाजार में प्रवेश किया घरों की महिलाएं घर से निकल कर महर्षि मेंही की प्रतिमा को नमन करते हुए फुलों की बारिश की। यह शोभायात्रा बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर से होकर पुल के पास से राम जानकी ठाकुरबाड़ी के आगे निकल शर्मा चौक होते पेट्रोल पंप पहुंची। वहा से वापस डीबी रोड होते महावीर चौक से धनबाद गेट से  मेला ग्राउंड होते पुनः महर्षि मेंही आकर संपन्न हुई। इस दौरान महर्षि मेंही गुरु घाम के स्वामी विमलानंद महराज ने बताया की शोभायात्रा के बाद महर्षि मेंही आश्रम में पुज्य महर्षि मेही दास की की स्तुति वंदना की गई। उसके बाद सत्संग का आयोजन किया। उसके भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोग उपस्थित थे।  मौके पर मनराज बाबा पुष्पेंद्र बाबा विकास बाबा सत्येंद्र दास, पुर्व  मुखिया धीरेन्द्र यादव, महर्षि मेही गुरूघाम के कमिटी के सदस्य प्रीतम कुमार उर्फ बुलबुल यादव, पंकज यादव, पुरुषोत्तम यादव, श्यामानंद कुमार, गुड्डू कुमार, प्रभाकर कुमार, राजीव कुमार यादव, प्रणब कुमार यादव, चंद्रशेखर कुमार, रवि शंकर कुमार, निलेश कुमार, कुलदीप यादव, जवाहर यादव, सहित सैकड़ों महिला पुरुष सत्संगी मौजूद थे। महर्षि मेंही ध्यान वाटिका सत्संग आश्रम से निकली भव्य शोभायात्रा 

वही रामपट्टी पंचायत में भी महर्षि मेंही आश्रम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मालूम हो की महर्षि मेंही ध्यान वाटिका मल्लिक टोला महर्षि मेंही आश्रम से भी शंभु बाबा के नेतृत्व में एक शोभायात्रा निकाली गई। उसके बाद महर्षि मेंही ध्यान वाटिका में सत्संग का आयोजन के बाद श्रृद्धालुओं ने भंडारे का लुत्फ उठाया। 

वही सुखासन पंचायत में हरेराम बाबा के नेतृत्व में महर्षि मेंही दास की 140 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। 


Post a Comment

और नया पुराने