मतदाता जागरूकता अभियान में प्रथम वोटर को बधाई पत्र दिया।

छात्र-छात्राओं को बधाई पत्र देते डीडीसी अवधेश कुमार 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


समावेशी स्वीप कार्यक्रम के तहत मधेपुरा जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप विकास आयुक्त मधेपुरा अवधेश  कुमार आंनद की अध्यक्षता में  मेरा पहला वोट, देश के लिए अभियान तथा मतदान एक जिम्मेदारी उम्र 18 की है बारी पहल के तहत छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाया गया एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री  आनंद द्वारा युवा प्रशिक्षु को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। एवं उन्हें आम निर्वाचन 2024 का सारथी बनने हेतु अनुरोध किया गया। उन्होंने 7 मई 2024 को सभी युवाओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया।मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों की भीड़ 

उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा जिला पदाधिकारी के आमंत्रण पत्र के बारे में बताया गया और बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने हेतु आग्रह किया गया। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से सारथी बनने का अपील करते हुए स्वयं को जागरूक करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आस-पड़ोस को भी मतदान हेतु जागरूक करने का आवाहन किया गया।

 इस अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र के महापर्व की महत्ता के बारे में बताया गया एवं छात्र-छात्राओं को देश का नेतृत्व करते हुए मताधिकार के प्रयोग करने पर बल दिया गया। इस क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी प्राचार्य एवं व्याख्याता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला स्वीप आईकॉन सोनी राज, फर्स्ट टाइम वोटर्स एवं संस्थान के युवा प्रशिक्षु  उपस्थित हुए।


Post a Comment

और नया पुराने