पालीथिन सीट का वितरण करवाते मुखिया कमरगामा
कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा
कमरगामा पंचायत के सिरसिया वार्ड नंबर 3 राजभर बस्ती में लगी आग के पीड़ितों को सीओ नवीन कुमार के निर्देश पर प्लास्टिक सीट का वितरण किया। इस दौरान कर्मचारी लाल कृष्ण लाल ने अंचल कार्यालय सिंहेश्वर में अंजू देवी पति किशोर कुमार राजभर, प्रमिला देवी पति प्रमोद मंडल, राजू देवी पति विनोद राजभर, असिया देवी पति उपेंद्र मंडल, अनीता देवी पति हरे कृष्ण मंडल को तत्काल प्लास्टिक का सीट वितरण किया। तथा अग्नि पीड़ित महिलाओं को आश्वासन दिया आपदा विभाग से आवंटित राशि सभी लाभुकों के खाता में भेज दिया जाएंगा। मौके पर कमरगामा मुखिया जय कृष्ण शर्मा भी मौजूद थें।