कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा
महेशुआ पंचायत में भीषण आगजनी के बाद मददगारों ने पीड़ित परिवारों को मदद का हाथ बढ़ाने के लिए पहुंचने लगे। वही शुक्रवार को लायंस क्लब इंटरनेशनल के मधेपुरा और सिंहेश्वर ईकाई ने घटनास्थल महेशुआ पंचायत के वार्ड नंबर पर पहुंच कर पीड़ितों का हालचाल जाना। इस दौरान पीड़ित 36 परिवार के परिजनों गीता देवी, जयमाला देवी, किरण देवी, इंदु देवी, आशा देवी, त्रिफुल देवी, ललिता देवी पिंकी देवी, बुचीया देवी, बचनी देवी माया देवी, सुनीता देवी, मीना देवी विभा देवी, काजल कुमारी, महेंद्र ठाकुर, सुलोचना देवी, रीता कुमारी, माला देवी, मीना कुमारी, विशाखा देवी, अंजू कुमारी, रसिया देवी, फूल कुमारी, आशा देवी, सवित्री देवी, संगीता देवी, सुलोचना देवी, उर्मिला देवी, मीना देवी, खटरी देवी, नीतू देवी, द्रोपदी देवी, नथनी देवी, आरती कुमारी और बुलबुल कुमारी को लायंस क्लब मधेपुरा और सिंहेश्वर के द्वारा कपड़ा महिला के लिए साड़ी, स्टाल, पुरुष के लिए लुंगी, खाना खाने के लिए बर्तन सेट, खाना के लिए सत्तु, मुरही, बिस्कुट और मच्छड़ के प्रकोप से बचने के लिए मच्छड़ दानी का वितरण किया गया। लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष डा. आरके पप्पू ने कहा लायंस क्लब हमेशा आपदा के पीड़ितों के मदद के लिए हमेशा आगे रहता है। वहा की स्थिति को देखते हुए अगले रविवार को एक चिकित्सा शिविर देने की बात कही। अग्नि कांड में जल कर राख हुआ बाईक
आशियाना उजड़ने के बाद खुले आसमां मे पीड़ित।
वही सिंहेश्वर लायंस क्लब के अध्यक्ष डा. एसके सुधाकर ने कहा अग्नि पीड़ित वार्ड के सभी आंखो के परेशानी की शिकायत वाले मरीजों को सिंहेश्वर और मधेपुरा के सचिव डा. संजय कुमार के यहा निशुल्क इलाज करने की घोषणा की। वही लायंस क्लब के वकील रंजन कुमार ने पीड़ित के जले वाहनों के इंश्योरेंस का मामला मुफ्त में निपटाने की घोषणा की। वही सिंहेश्वर लायंस क्लब के सचिव संजीव कुमार भगत ने बताया की यह बहुत ही दुःखद घटना है। इस घटना की खबर मिलते ही हम लोगों ने पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का निर्णय लिया। और आवश्यक सामग्री के साथ मदद के लिए आए हैं। मासुम कोमल के परिजनों से मुलाकात करते लायंस क्लब की टीम
वही अधिवक्ता लायंन रंजन कुमार ने मासुम बच्ची कोमल की मां को 5 हजार नगद की सहायता राशि भी दी। मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट डा. एसएन यादव, सिंहेश्वर लायंस क्लब के सचिव संजीव कुमार भगत, वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, डा. अंजनी कुमार, डा.हिमांशु कुमार, डा. सुधाकर, बबलू कुमार, सुदेश कुमार शर्मा, आनंद प्राण सुखका, राजीव सरार्फ, अधिवक्ता रंजन कुमार, मधेपुरा स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, राजीव शर्मा, अनिल भगत, मुकेश गुप्ता, पप्पू कुमार, निरंजन कुमार मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें