मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सिंहेश्वर में प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के लिए किया रोड शो।

Dr.I C Bhagat
0

 

दुर्गा चौक पर लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री नितीश कुमार 
रोड शो में लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री 

कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा


अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देर शाम मधेपुरा से सिंहेश्वर तक में रोड शो किया। रोड शो के लिए मुख्यमंत्री निश्चय रथ पर सवार थे। हालांकि रोड शो आन फानन  में तय होने लोगों की भीड़ कम प्रशासनिक वाहन ज्यादा थी। लेकिन जैसे जैसे कार्यकर्ताओं को जानकारी मिलती गई कार्यकता पहुंचकर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। 4 बजे से सिंहेश्वर के जगह जगह कार्यकर्ताओं का दल सड़क के किनारे मुख्यमंत्री के अगुवाई में नजर आ रहे। मुख्यमंत्री के सिंहेश्वर विधानसभा के रोड शो के लिए 7 जगह चिन्हित किया गया। जिसमें पतराहा चौक, सबैला स्कूल के पास, गुलहसन चौक, नारियल विकास बोर्ड, पेट्रोल पंप, शर्मा चौक और दुर्गा चौक शामिल हैं। जिसमें कई जगहों पर कोई कार्यकर्ता नही थे। हालांकि पतराहा चौक पर मुख्यमंत्री के काफिले पर लोगों ने फुलों की वारिस की। 

मुख्यमंत्री के रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं की भीड़ 
मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क के किनारे खड़े जदयू कार्यकर्ता 

 हालांकि सुरक्षा को लेकर चारो तरफ से बंद गाड़ी के कारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री से रास्ते ढंग से स्वागत नही हो सका। मुख्यमंत्री काफिला दुर्गा चौक पर पहुंचने के बाद बस के छत से लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में उनके साथ दूसरी बार भाग्य आजमा रहे सुपौल के निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत उनके साथ दिखे। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  मुख्यमंत्री के इस रोड शो का विरोधी दल पर क्या असर पड़ता है यह तो वक्त बताएगा।  लेकिन जिस तरह से लोगों की भीड़ मुख्यमंत्री के रोड शो में देखने को मिला। इससे कहीं ना कहीं सुपौल लोकसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी को सीधा लाभ मिलेगा। मालूम हो कि सुपौल में तीसरे चरण के लिए  7 मई को मतदान होगा । जहाँ महागठबंधन की ओर से सिंहेश्वर के वर्तमान विधायक चंद्रहास चौपाल चुनावी मैदान में हैं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बैधनाथ महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस दौरान मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक निरंजन मेहता, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, पुर्व  मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव,भगवान  चौधरी, सियाराम  यादव, दीपक  यादव,बैजनाथ चौहान, मनोज  यादव, अशोक साह, राजेश झा, शंभू मंडल, सुभाष कुमार ठाकुर, राजा राम राय, अनिल यादव, जंजीर कुमार, अनिल रमानी, प्रद्युम्न राय, दीपक मंडल, रंधीर कुमार, ललिता जायसवाल, मनोज राम, शंकरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, नरेश साह, रमेश फौजी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner