कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा
लोकसभा चुनाव कराने जमुई गए सिंहेश्वर के पुलिस जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसकी लाश उसके पैतृक निवास स्थान लालपुर पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर वार्ड नंबर 3 निवासी हनुमान यादव के 52 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी प्रसाद यादव गुरुवार को लोकसभा चुनाव कराने जमुई गए थे। जहां सदर प्रखंड कार्यालय में अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में होमगार्ड कंपनी कमांडेंट संजीत कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया की शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में गार्ड आफ आनर दिया गया। उसके बाद उसके पैतृक गांव भेज दिया गया। वहीं उनका शव अपने पत्रिका गांव लालपुर पहुंचते ही लालपुर में शोक की लहर फैल गई। उनके शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शन को पहुंचने लगे। वही उनकी पत्नी प्रमिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वही तिरंगे मे लिपटे शहिद के शव को परिजनों के साथ साथ गांव वालों ने भी सलामी दी। आज उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से किया गया। उनके बड़े पुत्र राजकुमार यादव ने उनको मुखाग्नि दी। वे अपने पिछे भरा पुरा परिवार में 4 पुत्र राम पुकार यादव, मनोज यादव, सुनील यादव और मनीष यादव को छोड़ गया।
एक टिप्पणी भेजें