कोशीतक/ कुमारखंड मधेपुरा
मधेपुरा में बीती रात एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के खुटहा रजई गांव की है। मृतक की पहचान भगवान मंडल के रूप में की गई। वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी चलाता था। पिछले छह माह पूर्व उन्होंने सीएसपी का काम छोड़ दिया था।सोमवार शाम में किसी का फोन कॉल आया था। जिसके बाद वे अपनी बाइक लेकर खुटहा रजई पक्की पथ के रास्ते खजुरी बाजार की ओर चले गए। इसके बाद रात में उन्होंने बेटे सचिन कुमार को फोन कर बताया कि किसी ने उन्हें गोली मार दी है। इसके बाद जब परिजन पहुंचे तो वे बेसुध पड़े थे। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया घाट रवाना हुए। बेटे ई. सचिन ने बताया कि घर से निकलने के बाद वे जैसे ही जेबीसी नहर के झड़ना फाटक के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति को पीछे-पीछे आते देखा।सचिन ने बताया कि इसके बाद उसके पापा ने उस व्यक्ति से बातचीत की। उसके कुछ देर बाद पापा ने खुद कॉल कर बताया कि उनको गोली मार दी गई है। सूचना देते हुए जान बचाने की बात कहते हुए वे बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन व ग्रामीण दौड़ते हुए नहर के झरना पुल के समीप बेहोश पड़े भगवान मंडल के पास पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अररिया जिले के भरगामा ले गए जहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जदिया और भरगामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच परिजन शव लेकर घर लौट गए। इसके बाद श्रीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। श्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन के आवेदन दिए जाने के बाद केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।