कोशीतक / आलमनगर मधेपुरा
प्रखंड के नगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय लदमा में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में सफल छात्राओं के बीच प्रगति पत्र का वितरण किया गया इस दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच प्रगति पत्रक का वितरण एवं सफल छात्र-छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन की अच्छी व्यवस्था है। जरूरत है छात्र-छात्राओं के समय पर उपस्थित रहने का। यदि आप सभी विद्यालय में नियमित तथा अनुशासित रह कर पढ़ाई करेंगे तो निश्चित ही ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। वहीं उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व समझाते हुए प्रधान शिक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। जो एक व्यक्ति की सोच, संस्कृति और समृद्धि में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चों को शिक्षा की महत्ता समझाना अनिवार्य है। क्योंकि शिक्षा ही उन्हें समाज में सही दिशा दिखाती है। और उनकी सोच को विकसित करती है। शिक्षा न केवल ज्ञान का खजाना होती है, बल्कि यह व्यक्ति को स्वयं का साथी बनाता है। जो उसे समस्याओं का सामना करने में मदद करता है। इससे वह स्वतंत्रता से सोचता है। और समस्याओं को हल करने के लिए सक्षम होता है और अपनी दिशा चुनता है। शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे समाज में अपनी जगह बनाते हैं। जहा उन्हें अच्छे मानवीय मूल्यों का पाठ प्राप्त होता है। और वह समाज के उच्चाधिकारियों के साथ बराबरी करने का साहस रखते हैं।शिक्षा से ही बच्चों की सोच बदलती है, उन्हें खुद को स्वीकार करने और अपने सपनों को पूरा करने का साहस मिलता है। यह उन्हें समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है और वे नये विचारों और नये दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते हैं। इसलिए आपको तमाम अभिभावक से सादर अनुरोध है कि अपने बच्चों को समय पर स्कूल भेजें आपके बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसके लिए आप अभिभावक भी अपना दायित्व निभावें। वही इस दौरान शिक्षक मुकेश कुमार गुप्ता, अमीत कुमार सिंह, अजीत कुमार आजाद, संजय कुमार, मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, श्वेता सिंह, कुमारी नीतू गुप्ता, विभा कुमारी, शबनम खातुन सहित कई अभिभावक एवं छात्र-छात्र मौजूद थे।
कन्हैया महाराज आलमनगर मधेपुरा
एक टिप्पणी भेजें