कुमारखंड में किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Dr.I C Bhagat
0

 

किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान में  मतदाता को जागरूक करते अधिकारी 


कोशीतक/ कुमारखंड मधेपुरा


शुक्रवार को समावेशी स्वीप कार्यक्रम मधेपुरा के अंतर्गत विशनपुर बाजार, पंचायत भवन, परिसर कुमारखण्ड में किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, कुमारखण्ड के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम के अंर्तगत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा ‘‘मधेपुरा है तैयार, मतदान करेगें सब इस बार’’ का नारा दिया गया। इस वर्ष नये मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गयी है। उनको मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ‘‘मतदान एक जिम्मेदारी, उम्र अठारह की है बारी’’ का नारा दिया गया। मतदान करने की लोगों को शपथ दिलाते अधिकारी 

इस कार्यक्रम में डा. आरपी शर्मा एवं स्वाती कुमारी, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा एवं प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी/कर्मी, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थें। किसानों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ -साथ तकनीकी संयंत्र में खरीफ मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें उन्नत कृषि, नवीन तकनीक एवं फसलों में लगने वाले रोग के उपचार संबंधी चर्चा की गयी। किसान चौपाल में उपस्थित कृषकों एवं प्रसार पदाधिकारियों के बीच जिला कृषि पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा आधुनिक कृषि यंत्र का उपयोग बुआई से लेकर कटाई तक करने का निदेश दिया गया। साथ ही खेतों में रसायनिक खाद के उपयोग कम करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन एवं उपयोग हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी कुमारखण्ड द्वारा बताया गया कि मिट्टी का जांच कराते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुरूप मिट्टी में उर्वरक का प्रयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner