कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा
समाज सेवी और आरआर ग्रीनफील्ड स्कूल के डायरेक्टर राजेश कुमार राजु के माता देवकी देवी का निधन इलाज के दौरान हो गई। मालूम हो की पीएचईडी से सेवानिवृत्त सिंहेश्वर मेहता की 60 वर्षिय धर्मपत्नी देवकी देवी की अचानक रविवार को रात डेढ़ बजे छाती दर्द की शिकायत पर होने पर परिवार के लोग आनन-फानन में मिशन अस्पताल मधेपुरा ले जाया गया। जहा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह 8 बजे बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहा इलाज के दौरान बुधवार को 4.30 बजे उसका निधन हो गया। वही गुरुवार को जब उसका शव सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 में उनके निवास पर पहुंची। तो उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मां देवकी देवी को मुखाग्नि देते बड़ा पुत्र राजेश कुमार
वही 11 बजे जब उसकी अंतिम यात्रा निकाली तो उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उनके शव को सिंहेश्वर के मुक्तिधाम में उसके दाह संस्कार किया गया। बड़े पुत्र राजेश कुमार राजु ने उनको मुखाग्नि दी। वही वह अपने पति के साथ दो पुत्र और दो पुत्री के साथ भरा पुरा परिवार छोड़ गई। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह, पवन कुमार भगत, राम कुमार भगत, सुभाषचंद्र भगत, मनीष वत्स, आशीष कुमार, अमीत कुमार अंशु, मुकेश झा, निरज कुमार, राजेश कुमार झा, राजीव शर्मा, विजय रमानी, धनराज महतो, ललन महतो, सत्येंद्र ठाकुर उर्फ बचनू ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, रौशन ठाकुर, अमरेंद्र झा, कैलाश भगत, वार्ड पार्षद शंकर चौधरी, रंजीत सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق