बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में एनडीए की जीत की कामना करते मंत्री

कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार के क्रम में सहकारिता, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार ने सिंहेश्वर बाबा मंदिर पहुच कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए एनडीए गठबंधन की नेता के जीत की और राज्य की जनता की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुजारी लालबाबा और पंकज बाबा ने मंत्री को पुजा कराया। इस दौरान सिंहेश्वर विधानसभा के जदयू कार्यालय भी गए। और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। और पीएम मोदी के योजनाओं का बखान किया। साथ ही दोनों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए गंठबंधन के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। ताकि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जा सके। इसके बाद मंत्री सिंहेश्वर पुर्व मुखिया स्व. मंजु देवी के आवास पर पहुंच उनके पति विजय रमानी, देवर चंदन रमानी, पुत्र मुकेश चंद्रवंशी, मिथलेश चंद्रवंशी से भेट कर संवेदना व्यक्त किया। मौके पर बिहार भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणवीर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, मंत्री के पीए नीरज कुमार भगत, सवेरा आंनद, सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, शंकरपुर मंडल अध्यक्ष सुदीप ठाकुर, कुमारखंड पूर्वी मंडल अध्यक्ष विनय कुमार, कुमारखंड पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, जिला मंत्री सुरेश यादव, जिला आईटी सेल संयोजक सुभाष चौहान, अनुसूचित जाति जिला संयोजक विनोद सरदार, महामंत्री मनोज कुमार, गम्हारिया मंडल अध्यक्ष चंदन चौधरी, वार्ड पार्षद विन्देश्वरी राम, प्रदीप राम, विनय राम, सुरेश राम, सनोज राम, विरेंद्र राम, अर्जुन राम, सुरेश मरर, बद्री राम, उमेश राम, मनोज राम एवं कई कार्यकर्ता मतदाता मौजूद थे।