सड़क दुघर्टना में घायल मोहनपुर निवासी की इलाज के दौरान मौत।

 सड़क दुघर्टना में घायल की मौत। मामला दर्ज।


कोशीतक/ बिहारीगंज मधेपुरा 


सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मोहनपुर के रहटा निवासी शंभू मेहता का नेपाल के विराटनगर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी रंजना देवी ने बताया कि उसके पति 3 अप्रैल को अपने घर रहटा से गंगौरा साईकिल से जा रहे थे। टोला से 200 मीटर आगे जाने पर विपरीत दिशा से तेजी और लापरवाही से बाइक चलाते आ रहे ग्वालपाड़ा थानाक्षेत्र के झलाड़ी वार्ड 9 निवासी खंतर मंडल के पुत्र कश्यप कुमार ने शंभू मेहता की साइकिल में बाइक से जोरदार ठोकर लगा दिया। घटना में शंभू मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस दौरान कश्यप ने उनके पास से 12 हजार  रूपया निकाल लिया। गंभीर हालत में उदाकिशुनगंज अस्पताल ले जाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। नेपाल के विराटनगर में इलाज के दौरान 13 अप्रैल को शंभू मेहता ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष जया कुमारी ने बताया मामले में रंजना देवी के आवेदन पर केस दर्ज कर  लिया गया है।

बिहारीगंज से सत्यम की रिपोर्ट 

Post a Comment

और नया पुराने