
कोशीतक/चौसा मधेपुरा
उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरासी में मध्यान भोजन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों से जांच करने की मांग की।जानकारी के अनुसार चौसा प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर धुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 15 उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिरासी में इन दिनों घोर अनियमितता सामने आ रही है। बच्चों के द्वारा लगातार अभिभावकों को शिकायत करने के बाद अंततः मंगलवार को बच्चों ने एमडीएम का बहिष्कार किया और खाना खाने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य बबलू हुसैन सहित अन्य ग्रामीण विद्यालय पहुंचे तो बच्चों ने शिकायत का पिटारा खोल दिया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि एमडीएम के भोजन में मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं दिया जाता है। मध्यान भोजन की गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा जाता है। जिसको लेकर विद्यार्थियों के बीच बीमार रहने का खतरा बना रहता है। पंसस बबलू हुसैन, अशोक यादव, डा. सिद्दीकी, असलम हुसैन, रूपेश यादव, मंजू देवी, रंजू देवी, सुनीता देवी, अवधेश यादव, सुरेश यादव, चंदन यादव, चंदेश्वरी यादव ने बताया कि विद्यालय में सिर्फ मध्यान भोजन की ही समस्या नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को ससमय पढ़ाया भी नहीं जाता है। जो भी विद्यार्थी विद्यालय पहुंचते हैं वह बेरंग ही उनको लौटना पड़ता है। क्योंकि लगभग सभी शिक्षक एक तो विद्यालय देर सवेर पहुंचते हैं। फिर अपनी कुर्सियों पर ही बैठकर दिन काटते रहते हैं। तमाम उपस्थित अभिभावकों ने अधिकारियों से विद्यालय के विधि व्यवस्था को सुधार करने को लेकर गुहार लगाई है। शिक्षा समिति के सचिव प्रतिनिधि अशोक यादव ने माना की ग्रामीणों का विरोध जायज है। खाना मेन्यू के अनुसार नही है।
एक टिप्पणी भेजें