बेतौना में घर में आग लगने से दो मासूम जिंदा जले, बाइक सहित सभी सामान जलकर राख

Dr.I C Bhagat
0
बेतौना में लगी आग घर और समान के साथ साथ 2 मासुम जिंदा जला 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा सदर प्रखंड के बेतौना में सोमवार को आग लगने की घटना में दो मासूम बच्चा जिंदा जल कर राख हो गया। जानकारी  के अनुसार भर्राही ओपी क्षेत्र के सकरपुरा बेतौना पंचायत के बेतौना वार्ड-14 में सोमवार को लगभग 10 बजे उमेश यादव के घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय घर में कोई भी वयस्क व्यक्ति नहीं थे। सभी खेत में काम करने चले गए थे। केवल 3 बच्चा था जो आंगन में खेल रहा था।आग लगने से  जिंदा जले दोनों मासुम का फाइल फोटो 

 अचानक लगी घर को देखते ही आंगन में खेल रहे दो बच्चा आंगन में ही बने भूसा के घर में छिप गया। जबकि एक बच्चा वहां से भाग गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती तब तक एक ही परिवार का छह घर जलकर राख हो गया था। भूसा घर में छिपे दोनों मासूम भी जिंदा जल गए। मृतकों की पहचान उमेश यादव की 5 वर्षीय नातिन स्वेता कुमारी और कपिल देव साह का 7 वर्षीय नाती रिशु कुमार के रूप में हुई। दोनों बच्चा अपने ननिहाल में ही रह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चूल्हे के चिंगारी से यह आग लगने की आशंका जताई।

पीड़ित परिवार को चेक सौंपते हुए सीओ कोशिकी झा

बताया गया रिशु कुमार, स्वेता कुमार एवं एक और बच्चा उमेश यादव के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। इस घटना में एक बाइक, मोटर, होंडा पंपसेट समेत सभी सामान जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर अंचलाधिकारी कोशिका झा व भर्राही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । वही सीओ कोशिका झा ने पीड़ित दोनों परिवारों को आपदा के तहत प्लास्टिक सीट और 12-12 हजार की राशि प्रदान की। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner