शिवपुरी में ही दिलीप सिंह के यहा चोरों ने 7 लाख के सामान पर हाथ साफ किया।

Dr.I C Bhagat
0


घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना की जांच करते प्रभारी थानाध्यक्ष 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर नगर पंचायत में चोरों का आतंक ने कोहराम मचा रखा है। शिवपुरी वार्ड नंबर 4 में ही बीती रात चोरो ने एक और गृह स्वामी की अनुपस्थित घर को निशाना बनाया और लगभग 7 लाख से उपर का गहना जेवर और समान ले गया। जानकारी के अनुसार घटना नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 पुर्व  गौरीपुर वार्ड नंबर 8 में दिलीप सिंह के यहा घटी।  जब वह अपने गांव पामा भतिजि की शादी में गया था। शुक्रवार को सुबह सब्जी के लिए सिंहेश्वर आए तो सोचा  डेरा पर भी जाकर देख लिया जाय। 8 बजे के करीब जब डेरा पर गए तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ है। भीतर जाने पर देखा की चोरों  ने बड़े ही आराम से घर में घुसकर घर में रखा गोदरेज, ट्रंक, बक्सा, क्रोली तोड़कर उसमें रखा लगभग 7 लाख का नगदी कपड़ा जेवर और  बर्तन की चोरी कर लिया है। जिसमें सोना का जेवर लगभग 60 ग्राम, चांदी लगभग 300 ग्राम, 2 से ढाई लाख का पीतल और फुल का वर्तन, साड़ी कपड़ा के साथ 36 हजार नगद भी ले गया। एक ही दिन में दो अलग अलग चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष रामदयाल सिंह ने बताया की आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner