ट्रेक्टर की चपेट में आने से 4 वर्षिय बच्चे की मौत। आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक रखा एनएच जाम।

Dr.I C Bhagat
0


ट्रेक्टर की चपेट में आने से 4 वर्षिय बच्चे की मौत पर लगाया जाम।


कोशीतक /सिंहेश्वर मधेपुरा


घर के आगे खेल रहे 4 वर्षिय बच्चे की ट्रेक्टर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित  लोगों ने वैरवन्ना के पास सड़क जाम कर जम कर बवाल काटा। जानकारी के अनुसार मंगलवार  की शाम 5 बजे के करीब बैहरी  पंचायत के वैरवन्ना वार्ड नंबर 8 निवासी रामु  पासवान का 4 वर्षिय पुत्र विकास कुमार अपने घर के आगे चाची शोभा देवी के साथ खेल रहा था। उसी दौरान चाची शोभा देवी गोबर रखने के लिए धुमी की एक अनियंत्रित ब्लू रंग का ट्रेक्टर विकास को रौंदते हुए निकल गया।  इस बाबत चाचा शोभा देवी ने बताया की ट्रेक्टर इतना अनियंत्रित था की और एक , दो बच्चा को और दाब देता। जब तक कोई कुछ समझता तेज गति से ट्रेक्टर फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने वैरवन्ना घर के आगे एनएच 106 को जामकर जमकर बबाल काटा।आक्रोशित लोगों को समझाते बीडीओ आशुतोष कुमार 

 घटना की जानकारी मिलते ही थाना से प्रभारी थानाध्यक्ष रामदयाल सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लोग मुआवजा की मांग को लेकर टस से मस नही हुआं। समाचार लिखे जाने तक 4 घंटे से एनएच 106 को जामकर किए हुए रहा। मृतक की माता सुनीता देवी लगातार गस खाकर बेहोश हो गई थी। वही बीडीओ आशुतोष कुमार, एसआई केडी यादव, सरपंच चंदन कुमार ने  लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। मौके पर चतुरानन झा, मो. महबुब अली , सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner