मधेपुरा के महेशवा में लगी भीषण आग, 3 दर्जन से अधिक घर जलकर राख। आग पर काबू करने का प्रयास जारी।

Dr.I C Bhagat
0

 

महेशवा पंचायत में लगी आग 3 दर्जन से अधिक घर जले।


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


सोमवार को जिला में आग का तांडव जारी रहा मुरलीगंज के बाद बेतौना में आग ने 2 मासुम बच्ची को  लील लिया। इस सदमे से निकले ही नही की मधेपुरा प्रखंड के महेशवा पंचायत में आग ने जो तांडव मचाया वह दसकों याद रहेगा। मालूम हो की सदर थाना क्षेत्र के महेशवा गांव में करीब 7 बजे अचानक ही आग लगने का कोलाहल शुरू हो गया। आग की तपीस ने लोगों को घटना स्थल से काफी पीछे ही रोक दिया। लगभग 3 घंटे तक आग ने जो भीषण तांडव किया जिसमें घरों की संख्या बढती रही और देखते ही देखते इस भीषण आग में करीब 3 दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। आग पर काबू किए जाने का सभी प्रयास किया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए मस्तकत कर रही थी। लेकिन तेज गति से चल रही पछुआ हवा और अंधेरे के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा  आग से जल कर राख हुई पीकअप भान घटनास्थल पर कैंप कर रहे एसडीओ, सीओ, बीडीओ 

वही  दमकल की गाड़ियां को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। देर रात लगभग आग पर काबू कर लिया गया। कितने घर जले और क्षति का आंकलन नही हो पाया है।जिला के कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। वही बेघर लोगों के लिए मधेपुरा एसडीएम संतोष कुमार ने बताया यहा  काफी अंधेरा हो गया है। सबसे पहले यहा रौशनी के  लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। वही बेघर लोगों के लिए खाना और पानी और  सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि पीड़ित परिवार के लोगों को अपराधिक गतिविधी से बचाया जा सके। फिलहाल धरातल पर कितने घर आग के चपेट में आया है इसकी समुचित पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की जा सकी है। वही  घायलों का भी समुचित इलाज चल रहा है। मौके पर एसडीओ संतोष कुमार, बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ कौशिकी झा, थानाध्यक्ष  मनोज कुमार बच्चन, प्रमुख प्रतिनिधि  गुड्डू साह, मुखिया अभिलाषा कुमारी, जीप उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, पंसस प्रतिनिधि पटोरी मनीष कुमार  सहित हजारों ग्रामीण मौजूद थें।









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner